एक और फैसले से पलटी सुक्खू सरकार, मंडी और धर्मशाला में खोले गए साइबर पुलिस थाना को किया बहाल…!!!

शिमला, 23 फरवरी (DHN24×7) : हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभालते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा 600 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद कांग्रेस को लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से घेरा जा रहा है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया है। भाजपा के विरोध के बाद अब सुक्खू सरकार ने अपने फैसलों को पलटना शुरू कर दिया है। सत्तासीन होने के बाद सुक्खू सरकार ने मंडी और धर्मशाला में खोले गए दो नए साइबर पुलिस स्टेशनों को डीनोटिफाई कर दिया था। दोनों थानों को पिछली सरकार के कार्यकाल के खोल कर जनता को सौगात दी गई थी। अब सुक्खू सरकार ने इन दोनों थानों को फिर से नोटिफाई करने का निर्णय लिया है। इस सम्बंध में सरकार के प्रधान सचिव गृह की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक उत्तरी रेंज का साइबर थाना धर्मशाला और मध्य रेंज का मंडी में खुलेगा। दक्षिणी रेंज के साइबर थाना पहले की तरह शिमला में ही रहेगा। साइबर अपराधों के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सरकार को इन थानों को खोलने का फैसला लेना पड़ा है। वहीं अब देखना होगा भाजपा की ओर से इस पूरे मामले को क्या प्रतिक्रिया आएगी यह देखने वाली बात होगी।