June 10, 2023 |

Breaking News

Previous
Next
कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमनालीराजनीतिलाहौल स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

यूथ कांग्रेस ने निष्क्रिय पदाधिकारीयों को दिखाया बाहर का रास्ता, 31 किए पद मुक्त….

शिमला, 06 सितंबर (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 में डैमेज कंट्रोल को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। इसके तहत युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्रकारणी के 31 निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से पद मुक्त कर दिया गया है। इसके तहत आदेश जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव(संगठन) होतम ठाकुर ने बीते एक सितंबर को पद मुक्त होने वाले पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली और महासचिव एवं सह प्रभारी विनीत कंबोज के आदेशानुसार भारतीय युवा कांग्रेस और प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा दिए गए कार्यक्रमों में निष्क्रियता के कारण 31 पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया गया है। पुष्टि करते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव(संगठन) होतम ठाकुर ने कहा कि संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्य विस्तार को लेकर प्रभार सौंपा गया था। लेकिन इन पदाधिकारियों द्वारा हाईकमान के दिशानिर्देशों के विपरीत निहित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के कार्य को लेकर कोई भी सक्रियता नहीं दिखाई गई। इस पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली और महासचिव एवं सह प्रभारी विनीत कंबोज के आदेशानुसार भारतीय युवा कांग्रेस और प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा दिए गए कार्यक्रमों में निष्क्रियता के कारण 31 पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया गया है।

ये हुए निलंबित :

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जारी सूची में पद मुक्त किए गए अब्दुल खालिद, रवि ठाकुर, रितिका ठाकुर, ज्योति कुमारी, प्रीति, दिशा सूद मंगलेश, नीलम कौंडल, अनिता देवी, लक्की सिंह, मनोज कुमार, नीरज शर्मा प्रदेश महासचिव के पद पर थे। अभिनव गुप्ता, अनिल ठाकुर, अरविंद कालिया, गुलशन कुमार, मनीष कुमार राजा, प्रवीन ढारटा, रबिन मौदगिल, रोहित चौहान, योगराज और शुभम वर्मा प्रदेश सचिव के पद पर थे। इसके साथ सह सचिव के तौर पर पद संभाल रहे अजित दिमालू, भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद वाहिद खान, प्रदीप धीमान, सिमांत वर्मा, सुवेंदू, विशाल चौधरी, राकेश कुमार और यशपाल ठाकुर को भी पद मुक्त कर दिया गया है।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close