March 28, 2023 |

Breaking News

Uncategorized

करसोग और जंजैहली में विक्रमादित्य ने भरी हुंकार, युवा रोजगार संघर्ष यात्रा का हुआ आयोजन…


मंडी/जंजैहली,12 सितंबर : प्रदेश कांग्रेस महासचिव विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को जिला मंडी के करसोग व जंजैहली में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा का नेतृत्व करते हुए लोगों से इस अभियान को अपना भरपूर समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने युवाओं के भविष्य से जो खिलवाड़ किया है उसके लिये उन्हें यह प्रदेश कभी माफ नही करेगा। करसोग व जंजैहली में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक ऐसा मामला है जो भाजपा के भ्र्ष्टाचार की पूरी पोल खोलता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच आज दिन तक शुरू नही हुई,क्योंकि भाजपा के कई नेता इस अपराध में शामिल है और मुख्यमंत्री उन्हें बचाने की फिराक में है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए इसके दोषियों को कड़ी सजा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया है उसे कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगी।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना को लाएगी जिसके तहत प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों बेरोजगार युवाओं को स्वयं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिये व्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ चेतराम ठाकुर,महेंद्र सतान,हरिंदर सेन,शशि शर्मा, तरुण पाठक,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश शर्मा,रूपेश कवंल,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष टेक चंद,पृथ्वी सिंह नेगी,युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व क्षेत्र के अनेक पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close