राजनीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता का निधन, हिमाचल भाजपा ने 24 घंटो में खोए दो बड़े नेता….

सोलन (योगेश शर्मा) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला संबंध रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पवन गुप्ता का रविवार को निधन हो गया है, पिछले दो दिनों से वे चंडीगढ़ के फोर्टिज अस्पताल में उपचाराधीन थे, पवन गुप्ता न केवल भाजपा नेता थे बल्कि एक बड़े समाजसेवी भी थे, उनके निधन से सोलन शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के भी करीबी माने जाते है।
जानकारी के मुताबिक करीब 2-3 दिन पहले उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई थी उसके बाद उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं रविवार को उनका निधन हो गया है। पवन गुप्ता द बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है।
उन्होंने करीब 40 साल से भाजपा पार्टी के लिए काम किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र में पवन गुप्ता एक बड़ा नाम भाजपा के लिए था, कोई भी बड़ी रैली सोलन में करवानी हो तो उसके लिए पवन गुप्ता को सबसे पहले भाजपा हाईकमान द्वारा चुना जाता था, लेकिन उनके निधन के बाद अब भाजपा के साथ-साथ पूरे शहर में शोक की लहर छा चुकी है।
वहीं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजीव बिंदल का कहना है कि पवन गुप्ता का निधन भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है, उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से ही वह औऱ पवन गुप्ता क्लासमेट रहे हैं और राजनीति के सफर की शुरुआत भी उन दोनों ने एक साथ ही की थी। उन्होंने पवन गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है।
उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लिए यह बड़ी क्षति है. उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बता दें कि भाजपा को 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी क्षति हुई है। बीती देर शाम हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश शर्मा के सरकारी टूर के दौरान रास्ते में ही निधन होने की दुखद खबर आई थी।