अदालत में राम नाम के अस्तित्व पर उठाते थे प्रश्नचिन्ह, आज निमंत्रण पत्र का कर रहे इंतजार : रणवीर सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है और यह तारीख भारतवर्ष और सनातन संस्कृति के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित तारीख के रुप में स्थापित हो जायेगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणवीर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से हर सनातनी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर की कल्पना करता रहा पंरतु पहले विदेशी आक्रांताओं ने और आजादी के बाद कुछ राजनीतिक परिवारों द्धारा अपने आप को ’सेक्युलर’ साबित करने के प्रयासों ने देश की भावनाओं को हमेशा रौंदने का कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी के लिए राम केवल एक नाम नहीं अपितु सम्पूर्ण सनातन और भारतवर्ष की श्रद्धा का और एकता का केंद्र रहा है। जब संपूर्ण विपक्ष मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर अदालतों में वकीलों की फ़ौज खड़ा करता था तब भी भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर किसी संकल्प से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीय मन में राम मंदिर की कल्पना और संकल्प को लेकर इस संसार में आए और चले गए लेकिन किसी ने उनकी भावनाओं का आदर नहीं किया। आज उन लोगों की कल्पना को साकार करने में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि राम के नाम पर राजनीति कांग्रेस की आदत है और यही कारण है कि आज एक ओर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अस्तित्व के खिलाफ अदालतों में हलफनामा दाखिल करते थे आज वो लोग अयोध्या आने के निमंत्रण पत्र का इंतजार केवल वोट की राजनीति के लिए कर रहे हैं जो अत्यंत निंदनीय और हास्यास्पद है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!