Mandi News : शटरिंग कार्य के दौरान हादसा : चौथी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी (संजीव कुमार) : जिला मंडी के गोहर उपमंडल की धिस्ति पंचायत के भलोठी गांव में सोमवार सायं निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा पेश आया। स्लैब के लिए शटरिंग का काम करते समय एक युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय वीर सिंह उर्फ वीनू पुत्र ठाकुर सिंह निवासी गांव पोर्ट पंचायत जहल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार भलोठी गांव में एक भवन का लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इसी क्रम में वीर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ चौथी मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा। गिरने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत उसकी ओर दौड़े। गंभीर रूप से घायल अवस्था में वीर सिंह को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीर सिंह विवाहित था और अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा तथा वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था। बताया जा रहा है कि उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही पोर्ट गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!