Mandi News : स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर बोझ डालने का प्रयास स्वीकार नहीं : MLA इंद्र सिंह गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : बल्ह विधानसभा क्षेत्र की रिगड़ पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के प्रस्ताव को लेकर जनता में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रिगड़ पंचायत के प्रधान केदार नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर योजना का कड़ा विरोध दर्ज करवाया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर बिजली बिलों के माध्यम से नया बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। लोगों को आशंका है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली दरों में अप्रत्यक्ष रूप से वृद्धि होगी और आम परिवारों की मासिक आय पर इसका सीधा असर पड़ेगा। पंचायत प्रधान केदार नाथ ने कहा कि सरकार को ऐसी कोई भी योजना लागू करने से पहले जनता से व्यापक संवाद करना चाहिए था, लेकिन बिना सहमति के निर्णय थोपना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि यह मुद्दा सिर्फ मीटर बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकार, भरोसे और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी योजना से जनता को नुकसान होने की आशंका है, तो उसका विरोध करना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा की हम बल्ह ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ा यह फैसला वापस नहीं लिया और जनता की शंकाओं का समाधान नहीं किया, तो वे जनता की आवाज बनकर सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। विधायक ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को विधानसभा और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर को स्वीकार नहीं करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वही, कुल मिलाकर प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार गहराता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से और तूल पकड़ सकता है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!