सुंदरनगर व नाचन में कांग्रेस पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा…..

1 min read

सुंदरनगर, 09 अगस्त : आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने सुंदरनगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को याद किया गया। यात्रा की अगुवाई हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन लाल ठाकुर विशेष रूप में मौजूद रहे। सुबह 11 बजे एमएलएसएम कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा चतरोखड़ी, ललित नगर, सलाह भोजपुर, बस स्टैंड न नरेश चौक होते हुए करीब 1 बजे धनोटू चौक पर पहुंची। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष हेमचंद शर्मा, महासचिव चुनी लाल अवस्थी व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमित सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

इधर, धनोटू पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। जहां से डडौर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नाचन में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी वालिया,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान, जिला अध्यक्ष नरेश चौहान, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, लाल सिंह कौशल सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!