![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20240611-WA0001.jpg)
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
सुंदरनगर थाना पुलिस के दल के पंजाब निवासी बाइक चालक को 203 ग्राम चरस के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने हाइवे पर पुंघ में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक बाइक (पीबी555ई/5648) चालक को पुलिस ने जांच के लिए रोका। चालक के तलाशी लेने के बाद उसके पास से 203 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह (46) पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव जलाह गांव व डाकघर पैल जिला लुधियाना पंजाब को हिरासत में ले लिया है।
![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231114-WA00022.jpg)
डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
![Daily Himachal News](https://secure.gravatar.com/avatar/e9f3373b5b9d5ba65e71931748bb5a62?s=96&r=g&d=https://dailyhimachalnews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Daily Himachal News
Post Views: 657
![](https://dailyhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20240611-WA0001.jpg)