Mandi News – 10वें आयुर्वेद दिवस पर लोगों को दिया आयुर्वेद की पुरातन पद्दति को अपनाने का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – पंडोह (विशाल वर्मा) : क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में 10वें आयुर्वेद दिवस को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थान में इस उपलक्ष पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने भाग लेकर अपने विचार भी रखे और लोगों से आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आहवान भी किया। इस दौरान संस्थान में हवन भी किया गया और आयुर्वेद से संबंधित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करके लोगों को इसका ज्ञान भी बांटा गया। समारोह में आई ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी, ग्राम पंचायत स्योग की प्रधान वीना महंत और सीआईएसएफ पंडोह यूनिट के प्रभारी अशोक तक्षक ने अपने विचार रखते हुए आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। इन्होंने कहा कि आज हम अपनी पुरातन संस्कृति को भुलाते हुए पाश्चात्य संस्कृतिक की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। आज हमें आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है तभी हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आयुर्वेद में बहुत से ऐसे खजाने हैं जो इंसान को हमेशा निरोग रखने का मादा रखते हैं। अशोक तक्षक ने संस्थान से सीआईएसएफ के जवानों के लिए एक विशेष कैंप लगाने का आग्रह भी किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह की प्रभारी एवं सहायक निदेशक डा. वीनिता नेगी ने संस्थान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सभी को जानकारी मुहैया करवाई। उन्होंने बताया कि आज संस्थान के माध्यम से आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के साथ ही शोध को लेकर भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह से आयुर्वेद के माध्यम से लोग असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा रहे हैं। डा. नगी ने इस आयोजन में आए हुए सभी मेहमानों का आभार भी व्यक्त किया।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!