March 24, 2023 |

Breaking News

मंडीहिमाचल प्रदेश

ओम साईं सेवा समिति ने मंडी जिला के अलग-अलग विकास खंडों में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव….

मंडी, 15 अगस्त : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ओम साईं सेवा समिति ने नेहरु युवा केंद्र मंडी के साथ मिलकर, जिला मंडी के अलग-अलग विकास खंडों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस कड़ी में ओम साईं सेवा समिति के मुख्य कार्यालय साई सुंदरनगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया. सबसे पहले राष्ट्रगान किया गया उसके बाद देश भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी किया गया। इसके साथ साथ पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। ग्राम पंचायत बायला में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ध्वजारोहण,समूह गान, रंगोली, और समाज में अच्छा काम करने वालो को स्मानित किया गया। ग्राम पंचायत जड़ोल में भी  इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान और समूह गान, गाकर स्वतंत्रता प्राप्ति में हुए शहीद जवानों को याद किया गया। गोहर में भी ध्वजारोहण और राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाया गया।

इस कार्यक्रम में ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह मुख्य सदस्य नीरज कुमार संगठन मंत्री अभिराज,बल्ह के समाज सेवक संजय कुमार सुरेहली, सागर सिंह, अति देवी, अरुण कुमार, अनु, विकी, रूपलाल डोगरा, अंजू देवी,बिट्टू, सुभम, साहिल, बलदेव, गोपी, कातकू राम,माया देवी, कन्हिया राम, गोहर में खेमचंद, अजय कुमार, सूरज मणि, सनी कुमार, भीम सिंह, छविराम, बालकृष्ण, अनिल शर्मा, जडोल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अजय कुमार, कांता देवी, अंजू तारा देवी, आशा वर्कर, वायला में ग्राम पंचायत प्रधान गंभरी देवी, संजीव कुमार, शुभम, दीपक, सगुन, रिया, अंजना, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र, रमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Daily Himachal News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close