Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कर्ज लेने व जनविरोधी निर्णयों के लिए जानी जाएगी प्रदेश सरकार : अजय राणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी है तब से सरकार कर्ज व जनविरोधी निर्णय ले रही है. हिमाचल प्रदेश में झूठी गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में तो आ गई है लेकिन आज हिमाचल प्रदेश में सभी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। अभी कांग्रेस को सत्ता में आएं 12 महीने का कार्यकाल पूरा हुआ है मगर सरकार ने 12 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। सरकार एक तरफ इतना ज्यादा कर्ज ले रही है मगर दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सरकारी खजाने में सिर्फ 23 करोड़ रुपये होने की बात कर रही है। अजय राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार दोगली राजनीति करके जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सरकार आर्थिकी लाभ अपने मित्रो को पहुचाने का काम कर रही है। अजय राणा ने कहा कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने 1500 देने की बात कही थी मगर एक साल बाद भी यह बादा पूरा नहीं हुआ। किसान गोबर और दूध, नोजवान रोजगार, कर्मचारी तनख्वाह व रिटायर्ड कर्मचारी पेंसन का इंतजार कर रहे है।

अजय राणा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का 12 माहीने का कार्यकाल जनविरोधी निर्णय लेने के लिए जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही जनता की मांग पर पूर्व की जयराम सरकार द्वारा खोले गए 1000 शिक्षण संस्थान व कार्यलयों को डिनोटिफाई करने का जनविरोधी निर्णय लिया। डीजल 7 रुपए बढ़ाने का निर्णय, बिजली में 19 प्रतिशत बढ़ोतरी, सीमेंट की बोरी पर 10 रुपये बढ़ोतरी, स्टांप ड्यूटी में एकदम इतनी ज्यादा बढ़ोतरी, मंदिरों में दर्शन के लिए फीस ऐसे जनविरोधी निर्णय अपने इस कार्यकाल मे प्रदेश सरकार ने लिए है। जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत भी ठीक नही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पर्यटकों के झूमने की बात कर रहे है यह हिमाचल में कानून व्यवस्था को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शता है। कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की भाजपा निंदा करती है और मुख्यमंत्री को अपने पद के गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!