मंडी : सलापड़ के डॉ. संजय ठाकुर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त, सुंदरनगर में खुशी की लहर….

1 min read

मंडी, 18 अगस्त (DHN24×7 NEWS) : मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के सलापड़ निवासी डॉ संजय ठाकुर क़ो राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ संजय ठाकुर इससे पहले चयन बोर्ड के सदस्य थे और कार्यकारी अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। अब राज्य सरकार ने उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इसलिए इन्हे पांच साल का अतिरिक्त कार्यकाल मिलेगा। इसके मुख्य सचिव आरडी धीमान की ओर से आदेश जारी किये गए है। डॉ संजय ठाकुर का जन्म सुंदरनगर के सलापड़ में हुआ है, उनकी प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी स्कूल बरमाणा से और उच्च शिक्षा एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर से हुई है। उन्होंने स्थानीय कालेज से बीएससी बॉटनी की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत एमएससी की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

इसके साथ साथ उन्होंने अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत 1999 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। सन 2000 से 2005 तक प्रान्त में सेवाएं दी, इसके बाद 2005 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला, लेकिन इसके बाद  उन्होंने फिर हिमाचल की तरफ रुख किया और 2012 से 2018 तक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद उनकी सेवाओं क़ो देखते हुए जयराम सरकार ने उन्हें कर्मचारी चयन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया। अब एक बार फिर उनकी काबलियत और ईमानदारी क़ो देखते हुए कर्मचारी बोर्ड का चेयरमेन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से सुंदरनगर वासियो में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!