आज भाजपा छोड़ो कांग्रेस के नेता ही विक्रमादित्य सिंह को कह रहे छोटा पपू : विनोद कुमार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के माध्यम से केंद्र सरकार से हिप्र के कर्मचारियों का 9 हजार करोड़ वापिस करने के विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। मंडी संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व विधायक नाचन विनोद कुमार ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मौजूदा समय में यहां से विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह सांसद हैं। विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उनकी माता प्रतिभा सिंह ने कितनी बार लोकसभा में कर्मचारियों का यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को घेरते हुए कहा कि बोलने और कार्य करने में बहुत अंतर होता है। यदि प्रतिभा सिंह को सही मायने में हिमाचल के कर्मचारियों की चिंता थी तो उन्हें अपनी बात संसद में रखनी चाहिए थी। 4 जून के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत हिमाचल व मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के मुद्दों को स्वयं बखूबी उठाएंगी। वहीं सह प्रभारी विनोद कुमार ने विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को बड़ा पपू व उन्हें छोटा पपू बोलने पर विक्रमादित्य सिंह कहते है कि भाजपा उनके खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल कर रही है। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी के नेता ही उन्हें छोटा पपू कहकर पुकार रहे हैं। विनोद कमार ने इस मौके पर नाचन में उनकी जनसभा को फलोप रैली की करार दिया।

वहीं कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने वाले सवाल के जवाब में सह प्रभारी विनोद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किए गए गलत कार्यों व पापों का प्रायश्चित करने के लिए यह नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में दिन रात का अंतर है। कांग्रेस में रहकर कोई भी नेता भ्रष्टाचार छोड़ नहीं सकता है और भाजपा में रहकर कोई भी नेता भ्रष्टाचार नहीं कर सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!