Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कंगना मंडी की बेटी तो क्यों मांगे थे टूरिज्म प्रचार को एक दिन के 45 लाख : विक्रमादित्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – कुल्लू – मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना हिमाचल की अकेली ऐसी बेटी नहीं है, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं। जिन्होंने कबड्डी, क्रिकेट, स्कीईंग, आईपीएस-आईएएस, डाक्टर, अध्यापक, न्यायधीश, संगीत व कला क्षेत्र के साथ-साथ वैज्ञानिक बन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है और अपने प्रदेश की सेवा के लिए कभी पैसे नहीं मांगे। उन्होंने कहा कि अगर कंगना सच में हिमाचल को अपनी जन्मभूमि मानती हैं तो इसी प्रदेश के टूरिज्म का प्रचार करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार से समय कंगना ने एक दिन के 45 लाख रुपये क्यों मांग थे। तब कंगना को अपनी जन्मभूमि की सेवा का ख्याल क्यों नहीं आया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसका जबाब तो कंगना के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देना चाहिए। यह बात रविवार को विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू जिला के भूट्टी, वनोगी देवरी, न्यूली, रेला, पुखरी, तलाड़ा व जीवी में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य ने कहा कि उनका विकास का विजन सबके सामने है। जबकि भाजपा की प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ही जाप कर रही है। आज तक कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर अपना एक भी लक्ष्य व प्राथमिकता नहीं बता सकी हैं। जो बिना कागज पकड़े मंडी कुल्लू के गांवों का नाम नहीं ले सकती है, वह यहां के लोगों की पीड़ा को भी कभी नहीं समझ सकेगी। उन्होंने कहा कि मंडी कूल्लू जब सदी की सबसे बड़ी त्रासदी से जूझ रहे थे, तो कि विक्रमादित्य सिंह पहली पक्ति में लोगों के साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि चाहे अच्छे दिन हैं, या बुरे दिन हों। चाहे सुख के दिन हो या दुख के दिन हो, विक्रमादित्य सिंह हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा, लेकिन उस समय कंगना को मंडी कुल्लू की जनता की एक बार भी याद नहीं आई।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने तो कुल्लू के राजा एवं यहां से कई बार सांसद रहे राजा महेश्वर सिंह का भी अपमान किया है।  भाजपा नेताओं के पास क्या नेताओं का अकाल था, जो उन्हें मुंबई से एक अभिनेत्री को चुनाव में लाना पड़ा। कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह ने आग्रह किया था कि यह उनका अंतिम चुनाव है, उन्हें पार्टी टिकट दे, लेकिन भाजपा पैराशूट से कंगना को ले आई। अब कुल्लू के राजा के अपमान का बदला जनता जरूर लेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को प्रदेश की 70 लाख जनता ने 6 बार मुख्यमंत्री बनाया है। कोई कुर्सी से चिपका नहीं रहा। बल्कि कुर्सी के लिए तो अब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छटपटा रहे हैं। कंगना ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अपमान कर प्रदेश की 70 लाख जनता की भावनाओं का भी अपमान किया है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!