Search
Close this search box.

जमीनी विवाद : रिटायर्ड फौजी ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की कर डाली ह*त्या, शवों को जलाने का किया प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

डेली हिमाचल न्यूज़ : नेशनल डेस्क – नारायणगढ़ में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने अपनी मां सहित भाई के परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। और मौका से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अंबाला के नारायणगढ़ के रातोर गांव में जमीनी विवाद चल रहा था। मामले में एक रिटायर्ड फौजी ने रविवार देर रात हत्या को अंजाम दिया और रात 3 बजे मृतकों के शवों को जलाने की कोशिश की। लेकिन उन्हें जलाने में वह कामयाब नहीं हो पाया। मृतकों में आरोपी की मां, भाई, भाई की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश कुमार, 32 वर्षीय सोनिया, 65 वर्षीय सरोपी देवी, पांच वर्षीय यशिका और छह महीने का मयंक के रूप में हुई है। इसके अलावा दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की बहन के अनुसार परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों की माने तो हत्याकांड के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका से फरार है।

वही, घटना की सूचना मिलते ही अंबाला एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस जवानों की मदद से अधजले शवों को कब्जा में ले अंबाला कैंट अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया की अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पांच शव लाए गए थे। जिनमें पति-पत्नी, एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों के शव शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!