महावीर कोचिंग सेंटर सुंदरनगर के तेजस्वी का शानदार प्रदर्शन, जेईई मेन में 99.4 प्रतिशत हासिल कर बने टॉपर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : मंडी जिला के सुंदरनगर स्थित महावीर कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के होनहार छात्र तेजस्वी सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।तेजस्वी सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ-साथ महावीर कोचिंग सेंटर के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन के बल पर कई छात्रों ने अपने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। वही, अन्य सफल विद्यार्थी संस्थान के अभिनव, दिशा, राजकुमार, आर्यन, शौर्या, विकसित, नविश, स्टेज़िन नमगयाल और सृष्टि ने भी जेईई मेन में सफलता हासिल कर कोचिंग संस्थान और अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर संस्थान की प्रधानाचार्या अनुराधा जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अभिभावकों के अटूट सहयोग तथा कोचिंग संस्थान के अनुभवी शिक्षकों की सटीक रणनीति और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया। महावीर कोचिंग सेंटर सुंदरनगर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि सही दिशा, समर्पण और कड़ी मेहनत से किसी भी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!