सुंदरनगर : MLSM कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल हुए सेवानिवृत्त, सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से 50% अध्यापकों व स्टाफ का बहिष्कार?

1 min read

सुंदरनगर, 01 जुलाई (DHN24×7) : महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल सेवानिवृत्त हो गए है। डॉ. सीपी कौशल ने महाविद्यालय को 35 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। लेकिन सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 50% अध्यापकों अन्य स्टाफ ने बहिष्कार किया। अध्यापकों में रोष था डॉ. सीपी कौशल प्राचार्य रहते हुए कॉलेज के अध्यापकों सहित अन्य स्टाफ की मांगों को कॉलेज प्रबंधक और सरकार के समक्ष नहीं रख पाए।

डॉ. सीपी कौशल ने 35 वर्ष तक दी सेवाएं :

डॉ. सीपी कौशल ने करीब 35 वर्षों तक कॉलेज में अपनी सेवाएं दी. वर्ष 1988 में कैमिस्ट्री के प्रवक्ता के रूप में महाविद्यालय में अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. कौशल ने विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे हिमाचल प्रदेश 95% कालेज अध्यापक संघ के 14 वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के 95% अनुदान प्राप्त कालेजों के अनुदान की बहाली में डॉ. कौशल की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कालेज की प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में क़रीब 21 सालों तक महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की। अपने सेवाकाल के दौरान डॉ. कौशल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के पद पर क़रीब 22 सालों तक कार्य किया। इस दौरान वे हिमाचल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति के सदस्य भी नियुक्त हुए। डॉ. कौशल के राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में कई शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के कैमिस्ट्री विभाग के सहयोग से उन्होने महाविद्यालय में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया। डॉ. कौशल क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक तथा खेल संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी सेवनिवृत्ति के अवसर पर कालेज स्टाफ़ की और से एक समारोह का आयोजन किया गया तथा सेवाकाल के दौरान उनके द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की गई और महाविद्यालय में उनके योगदान लिए आभार जताया।

डॉ कामेश्वर ठाकुर ने संभाला नए प्राचार्य का कार्यभार :

डॉ. कामेश्वर ठाकुर ने अब नए प्राचार्य के रूप में महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर का कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. कामेश्वर ठाकुर लगभग 30 वर्षों से कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वें भौतिकी विभाग के एचओडी भी रह चुके हैं। डॉ. कामेश्वर ठाकुर ने डेली हिमाचल न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है वह उसका अच्छे से निर्वहन करेंगे और कॉलेज को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!