HIMACHAL : अनियंत्रित टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा भतीजी घायल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी : बैजनाथ-लडभडोल सडक पर बुधवार को अनियंत्रित टैक्सी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार चाचा भतीजी बुरी तरह से घायल हो गए। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर रेफर किया गया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक लडभडोल से बैजनाथ की तरफ आ रहा था। वहीं बाइक सवार चाचा भतीजी लडभडोल की ओर आ रहे थे। तभी गांव सियूण में पुल के समीप टैक्सी चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक से जा टकराया। जिसमें बाइक पर सवार चाचा भतीजी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी मुंशीराम अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों की पहचान 38 वर्षीय सुनील सकलानी पुत्र अर्जुन सिंह और उनकी भतीजी वंशिका (18) पुत्री रवि कुमार निवासी भरडोण के रूप पहचान में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभड़ोल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर अदिति अवस्थी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दोनों को  प्राथमिक उपचार दिया। डॉ आदित्य अवस्थी ने बताया कि सुनील को कंधे-टांग के साथ चेहरे पर चोटें लगी है।जबकि वंशिका को सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल चाचा भतीजी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों वाहन चालकों ने आपसी समझौता कर लिया है। जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि की है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!