
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
सार्वजनिक कल्याण एवं समृद्धि के लिए वैदिक पद्धति तथा वैदिक देवभूमि के आचार्यों द्वारा सुंदरनगर के भोजपुर स्थित श्री गोपाल मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में रविवार को श्री भगवती दुर्गा शतचंडी व शतरुद्रीय महायज्ञ का आरंभ हो गया। महायज्ञ के यज्ञ संयोजक आचार्य यज्ञदत्त व सह यज्ञ संयोजक मंजुल शर्मा ने बताया रविवार 15 अक्तूबर को पहले नवरात्र पर सुबह 10 बजे शुकदेव वाटिका से शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे शोभायात्रा के श्री गोपाल मंदिर में पहुंचने पर विधि विधान से कलश स्थापना की गई। उन्होंने बताया रविवार 22 अक्तूबर तक रोजाना भगवती पूजन, चंडी पाठ और आरती प्रातः 11 बजे और सायं 7 बजे प्रतिदिन की जाएगी। सोमवार 23 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। उन्होंने सभी भक्तजनों से महायज्ञ में बढ़चढ़ कर शिरकत करने का आह्वान किया है।


Author: Daily Himachal News
