Search
Close this search box.

मोक्ष मीडिया सर्विस ने जारी किया मैगजीन का पांचवा एडिशन, बीबीएमबी अध्यक्ष ने जारी किया संस्करण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : चंडीगढ़
मोक्ष मीडिया सर्विस ने दिवाली पर्व पर इस बार अपनी मैगजीन का पांचवा संस्करण जारी कर दिया है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने मैगजीन के 5वें संस्करण का लोकार्पण किया। इस दौरान मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा ने 5वें एडिशन की मैगजीन की प्रति भेंट की। गौर रहे की इससे पहले भी मोक्ष मीडिया सर्विस समाज सेवा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य कर चुका है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। कोरोना काल के दौर में मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंध वर्ग ने लोगों को जागरूक करने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसके लिए मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंधन वर्ग को प्रशासन पुलिस और अन्य अग्रणी संस्थाओं की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!