मंडी : पंडोह वैकल्पिक सड़क मार्ग पर सूमो गिरी, एक की मौत, आठ घायल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – पंडोह : विशाल वर्मा

चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिला के पंडोह डैम के समीप बनाए गए वैकल्पिक सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे जा गिरी। घटना में गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 8 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया. पुलिस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार टाटा सूमो टैक्सी नंबर पंडोह बाजार से शाम 5:30 बजे देवरी पंचायत के बौंस गांव की तरफ सवारियों को लेकर जा रही थी। अचानक एसपीटी होटल के आगे मोड़ से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त टिकम राम निवासी गांव मुथल डाकघर व पंचायत देवरी की मौके पर मौत हो गई। मृतक वर्तमान पंचायत प्रधान देवरी धनी राम के पिता हैं। जबकि टैक्सी सवार करीब 8 लोग घायल हो गए। सभी घायल देवरी पंचायत के आसपास के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच : एएसपी

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!