डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
भाजपा नाचन मंडल कार्यालय में शक्ति वंदन कार्यशाला आयोजित की गई. जिसमे महिला मोर्चा जिला सुंदरनगर की अध्यक्षा नीलम परमार, प्रभारी सुनीता कटोच, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा ठाकुर व संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के संयोजक प्रताप ठाकुर ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लाभों के बारें में चर्चा करना था। बैठक में स्वयं सहायता समूहों के लिये बजट 2024 में मिल रहे विशेष लाभ से अवगत करवाया गया। और लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ में 10 प्रतिशत वोट कैसे बढ़े इस पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। भाजपा महिला मोर्चा नाचन मंडल की अध्यक्षा भावना ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने बेहतर कार्य किया है जिससे हर वर्ग को लाभ मिला है। इसी के दम पर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।