मंडी : पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का निधन, पिछले कुछ समय से थे अस्वस्थ…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी जिला की नाचन विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस टेक चंद डोगरा का शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार करने के बाद घर पहुंचाते ही निधन हो गया। टेक चंद डोगरा 77 वर्ष के थे। टेक चंद डोगरा चार बार विधायक रहे और एक बार सीपीसीएस भी बने। डोगरा मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन और एससीएसटी विकास निगम के चेयरमैन भी रहे हैं। डोगरा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक थे और उन्हें मंडी जिला में वीरभद्र सिंह का हनुमान कहा जाता था। डोगरा सुंदरनगर जिला में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। डोगरा के निधन पर मंडी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, ब्राह्मदास चौहान सहित अन्य नेताओं ने डोगरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!