अरुण शर्मा हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पब्लिसिटी एवम वॉल राइटिंग कमेटी के चेयरमैन नियुक्ति…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोलन (योगेश शर्मा) हिमाचल कांग्रेस में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पब्लिसिटी एवं वॉल राइटिंग कमेटी का चैयरमेन नियुक्त होने पर अरुण शर्मा ने सम्पूर्ण कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया है। वहीं उन्होंने विश्वास दिलाते हुए हाई कमान को आश्वस्त किया है कि संगठन को सशक्त करने के लिए व पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करूंगा संगठन को सशक्त करने व कांग्रेस को हिमाचल में पुनः सत्ता दिलाने के लिए हरसम्भव प्रयास व कार्य करूंगा।

हिमाचल कांग्रेस में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पब्लिसिटी एवम वॉल राइटिंग कमेटी का चेयरमैन  नियुक्त करने के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी,राहुल गांधी,के सी वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला प्रभारी हिमाचल कांग्रेस ,सहप्रभारी संजय दत्त , सुखविंदर सिंह सुखू अध्यक्ष कैम्पैन कमेटी, प्रतिभा सिंह अध्यक्षा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजिन्दर राणा ,सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ,अर्की के विधायक संजय अवस्थी ,नालागढ़ के विधायक लखवविन्दर सिंह राणा प्रदेश हिमाचल कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा एवं सुरेंद्र सेठी महामंत्री हिमाचल कांग्रेस का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!