Search
Close this search box.

MANDI NEWS – वन विभाग और स्थानीय लोगों ने किया विशालकाय इंडियन रॉक पाइथन का रेस्क्यू, WATCH VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

WATCH VIDEO

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – वन विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला मंडी के सुकेत वन मंडल में एक विशालकाय इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) को विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। वहीं इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ा है। इस विशालकाय अजगर की लंबाई करीब 11 से 12 फुट बताई जा रही है। घटना डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत बरोटी के गांव बरोटी में पेश आया है। जानकारी देते हुए सुकेत वन मंडल के डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि जिला मंडी के सुंदरनगर के सुकेत वन मंडल के कांगू रेंज में स्थानीय लोगों की सहायता से वन कर्मचारियों द्वारा एक विशालखाय इंडियन रॉक पाइथन को सफलतापूर्वक बचाया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों का मौके पर जमघट लगा रहा और लोग काफी डरे व सहमे हुए नजर आए।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!