
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर – क्षेत्रीय प्रयोगशाला हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सुंदरनगर के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय औद्योगिक संस्थान (पी.डब्ल्यू.डी.) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रयोगशाला के प्रभारी वैज्ञानिक चमन लाल ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित है। उन्होंने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को प्लास्टिक के बढ़ते संकट बारे उजागर किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवों और मानव स्वास्थ्य को खतरे में डालता है। प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी के प्रत्येक कोने में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह माइक्रोप्लास्टिक के रूप में हमारे शरीर में भी सेंध लगा चुका है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करता है। इस दौरान जीरो चौक, पुराना बाजार, अंबेडकर नगर, बस स्टैंड, धनोटू बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता कार्यक्रम एवं निरीक्षण अभियान भी चलाया गया। आई.टी.आई. के प्रशिक्षुओं ने क्षेत्रीय प्रयोगशाला के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चला कर करीब 15 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र कर नगर परिषद सुंदरनगर को निपटान के लिए सौंपा गया।

Author: Daily Himachal News
