सुंदरनगर की उर्वा रूमानी को मिला स्टार प्लस फेवरेट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभा रही है मुख्य किरदार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी/सुंदरनगर – हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर की नन्ही कलाकार उर्वा रूमानी ने छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अहम भूमिका निभा रही उर्वा को स्टार प्लस फेवरेट चाइल्ड आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड उनके अभिनय और प्रतिभा का बड़ा सम्मान माना जा रहा है।

फीट ऑफ फायर के एमडी ने माता-पिता को दिया श्रेय :

फीट ऑफ फायर के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित भाटिया ने उर्वा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इसका पूरा श्रेय उनके माता-पिता को जाता है, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया और सही मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि उर्वा मेहनत और लगन से जिस मुकाम तक पहुंची हैं, वह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

डांस और परफॉर्मेंस में भी साबित की प्रतिभा :

उर्वा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि डांस की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश की यह नन्ही स्टार कई बड़े-बड़े मंचों पर डांस परफॉर्मेंस दे चुकी हैं और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं। उनके डांस और एक्टिंग दोनों ही क्षेत्र में योगदान ने उन्हें बच्चों के लिए प्रेरणा बना दिया है।

हिमाचल का बढ़ा मान :

उर्वा की सफलता ने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। छोटी उम्र में इतना बड़ा सम्मान पाना उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। कला और संस्कृति से समृद्ध हिमाचल की धरती से निकलकर उर्वा जैसी प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।

भविष्य में और भी उपलब्धियों की उम्मीद :

मनोरंजन जगत के विशेषज्ञ मानते हैं कि उर्वा रूमानी की मेहनत और लगन उन्हें आगे भी कई बड़े मुकाम तक ले जाएगी। छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी यह नन्ही स्टार आने वाले समय में टीवी और फिल्मों की दुनिया में भी चमकने की पूरी क्षमता रखती है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!