Mandi News : गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजा गुरु का अटूट लंगर, होले मोहल्ले पर संगतों की सेवा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – पंडोह (विशाल वर्मा) : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में होले मोहल्ले के पावन अवसर पर गुरु का अटूट लंगर आरंभ हो गया है। यह सेवा 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेगी, जिसका उद्देश्य श्री मनिकरण साहिब की यात्रा पर जा रही संगतों की सेवा करना है। लंगर सेवा का शुभारंभ अरदास के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा उन्हें तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों—यशकांत कश्यप (नगर निगम पार्षद, मंडी), गौरव कृष्ण वर्मा और मनु ठाकुर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं। चारों दिन संगतों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह देसी घी का कढ़ाह प्रसाद, मठड़ी और चाय का वितरण किया जाएगा, जबकि दिनभर श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा निरंतर जारी रहेगी। यह आयोजन बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले, बाबा सुखविंदर सिंह जी बुरी वाले (डेरा निर्मले तपोवन, तरनतारन रोड अमृतसर) तथा सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा टाहली साहिब संतोखसर अमृतसर के विशेष सहयोग से संपन्न हो रहा है।


मुख्य सेवादार तरलोचन सिंह बिट्टू और मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा पंडोह एवं क्षेत्र की संगत के सहयोग से ही यह भव्य आयोजन संभव हो पाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर का आशीर्वाद लेने और लंगर सेवा में भाग लेने की अपील की। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरनाम सिंह, महासचिव राधा कृष्ण वर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सहित समस्त कमेटी सदस्यों ने सहयोग के लिए सभी संगतों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नेशनल हाईवे से गुजरने वाली संगतों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!