मंडी में 2026 की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी, 134 ग्राम सहित दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – सुंदरनगर : जिला मंडी में वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी सामने आई है। सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो कथित मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुंदरनगर की टीम मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में आरक्षी सतीश और कुलदीप के साथ डैहर क्षेत्र के अलसु चौक में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कार नंबर एचपी-31-9134 को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन से एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलने पर उसमें चिट्टा पाया गया। वजन करने पर इसकी मात्रा 134 ग्राम निकली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू पुत्र रामशरण निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर व 33 वर्षीय रिंकू पुत्र निरंजन, निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र के खिलाफ पहले से छह तथा रिंकू के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दोनों को क्षेत्र में चिट्टे का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!