हिमाचल : जमीनी विवाद ने लिया हिं*सक रूप, व्यक्ति पर डंडे और पत्थर से जा*नलेवा ह*मला, उपचार जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : जिला मंडी के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत आने वाले कलाओ गांव में कथित जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति पर डंडे और पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में 29 वर्षीय मीना शर्मा, पत्नी महेंद्र कुमार, निवासी गांव कलाओ, डाकघर पौड़ाकोठी, तहसील निहरी, जिला मंडी ने बताया कि देर शाम वह अपने पति महेंद्र कुमार के साथ अपने नए घर से पुराने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव की निवासी रेखा कुमारी और उसके पति कोमल चंद हाथों में डंडे लेकर पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया।

शिकायत के अनुसार, दोनों के बीच कहासुनी के बाद कोमल चंद ने डंडे से महेंद्र कुमार के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेंद्र कुमार सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावर नहीं रुका और उसने पत्थर उठाकर उनके सिर पर दोबारा वार कर दिया, जिससे उनके सिर से काफी खून बहने लगा।
पीड़िता ने बताया कि उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के दौरान रेखा कुमारी और कोमल चंद ने यह धमकी भी दी कि यदि उनकी भूमि पर डाली गई रेत और बजरी नहीं हटाई गई तो वे उन्हें जान से मार देंगे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। घायल महेंद्र कुमार का मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार जारी है और उनकी चिकित्सकीय रिपोर्ट भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। मामले की जांच पुलिस चौकी निहरी के प्रभारी महेंद्र सिंह कर रहे हैं।

वहीं, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!