हिमाचल में एक ही दिन आ*त्महत्या के दो मामले, नेरवा और कुमारसैन में दो महिलाओं ने फं*दा लगाकर दी जा*न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में शुक्रवार को आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। नेरवा और कुमारसैन थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने कथित तौर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नेरवा में सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
पहला मामला नेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधाना का है। यहां 34 वर्षीय गीता देवी, पत्नी सुरेश कुमार, का शव उनके सेब के बगीचे में एक बुरांश के पेड़ से लटका मिला। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार मृतका की गर्दन पर फंदे के निशान के अलावा शरीर पर किसी अन्य प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली। घटनास्थल और घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद नहीं हुई।

दूसरा मामला कुमारसैन थाना क्षेत्र के किंगल इलाके का है। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका नेपाली मूल की बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने के साथ-साथ आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!