हिमाचल में दर्दनाक हा*दसा : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ*त, मृ*तकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – चंबा : पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है। कार किसी कारणवश अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने खाई में गिरे वाहन से शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे की पुष्टि ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदू ने की है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम छा गया। प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!