हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा : दयोटसिद्ध से शाहतलाई जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौ*त, कई घा*यल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबा बालक नाथ मंदिर दयोटसिद्ध से शाहतलाई की ओर जा रही पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी एक बस मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही बाबा दयोटसिद्ध और शाहतलाई थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 35 श्रद्धालु सवार थे। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति का पता लगाया जा रहा है।

प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!