Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एक साल बाद सुक्खू कैबिनेट का विस्तार, राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

हिमाचल प्रदेश को एक साल के इंतजार के बाद मंगलवार को दो नए मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिला के घुमारवीं से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर से विधायक यादवेंद्र गोमा को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्रीपद खाली है जिसे भी जल्द भरने की बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक पद खाली है उसे भी लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डिप्टी स्पीकर बनाए जाने हैं इसके अलावा भी पद भरे जाएंगे। पार्लियामेंट्री और जातिया समीकरण को देखते हुए मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द नए मंत्रियों को विभाग देने के साथ ही विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

वहीं, कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद यादवेंद्र गोमा और राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और प्राथमिकताएं बताते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी वह उसे बखूबी निभायेंगे।

राजेश धर्माणी का जीवन परिचय :

राजेश धर्माणी का जन्म 2 अप्रैल, 1972 को जिला बिलासपुर के घुमारवीं में बिमला देवी व रतन लाल धर्माणी के घर हुआ। इन्होंने एनआईटी हमीरपुर से बी.टेक (सिविल) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। इनका विवाह श्रीमती सोनिका शर्मा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है। धर्माणी प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव, उपाध्यक्ष तथा महासचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस समिति के सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव एवं एनएसयूआई तकनीकी प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे। राजेश धर्माणी दिसंबर, 2007 में प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और वर्ष 2012 में पुन : निर्वाचित हुए। वह वर्ष 2007-2012 तक प्राक्कलन और मानव विकास समितियों के सदस्य और वर्ष 2013 से 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव रहे।

यादविन्द्र गोमा का जीवन परिचय :

यादविन्द्र गोमा का जन्म 4 फरवरी, 1986 को पालमपुर, जिला कांगड़ा में विद्या देवी एवं मिल्खी राम गोमा (पूर्व विधायक) के घर हुआ। इन्होंने बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) तथा आईईईटी बद्दी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण की। इनका विवाह श्रीमती नीलम गोमा से हुआ। इनकी एक सुपुत्री है। यादविन्द्र गोमा वर्ष 2010-2015 तक जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, वर्ष 2011 से 2014 तक राज्य राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के महासचिव और वर्ष 2019-2021 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में गोमा प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और दिसंबर, 2022 में पुनः निर्वाचित हुए। वह अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष और कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!