Himachal News : दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : हिमाचल प्रदेश की देवभूमि और मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के बेच्छना गांव निवासी भारतीय सेना के वीर सपूत नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने सात समुंदर पार दक्षिण अमेरिका में भारत का गौरव बढ़ाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान (JIM) के विशेष संयुक्त अभियान दल के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में उन्होंने विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल माउंट अकोंकागुआ पर सफलतापूर्वक विजय हासिल की। दक्षिण अमेरिका की यह सर्वोच्च चोटी लगभग 6,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां अत्यंत प्रतिकूल मौसम, हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं और ऑक्सीजन की भारी कमी पर्वतारोहियों के साहस की कड़ी परीक्षा लेती हैं। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 22 फरवरी 2026 को दोपहर ठीक 2:10 बजे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही सुंदरनगर के बेच्छना गांव सहित पूरे मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। विपरीत परिस्थितियों में मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देना न केवल भारतीय सेना के शौर्य और क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि हिमाचल के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के इस संयुक्त अभियान दल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पर्वतारोहण कौशल का लोहा मनवाया है। नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों और परिजनों ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे देवभूमि हिमाचल के लिए एक स्वर्णिम क्षण बताया है। आज पूरा देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश अपने इस बहादुर बेटे के पराक्रम को सलाम कर रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!