जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ ओम विद्या विताना पाठशाला के रिधुलव सिंह का चयन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुंदरनगर : ओम विद्या विताना विद्यालय के लिए यह बड़े हर्ष की बात है कि यहां पढ़ने वाले रिधुलव सिंह का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हो गया है। विदित रहे यह विद्यालय सुंदरनगर के हरिपुर क्षेत्र में स्थित है, जो दिन प्रतिदिन शिक्षा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा देवी जैसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में हुई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उनके विद्यालय के कक्षा 6वीं का छात्र रिधुलव सिंह सुपुत्र रमन कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही विद्यालय में खुशी की लहर है। उन्होंने यह भी बताया कि रिधुलव सिंह उनके विद्यालय का होनहार विद्यार्थी रहा है।

यह बचपन से ही शैक्षणिक गतिविधियों में आगे रहता था। इस बार रिधुलव ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर विद्यालय का नाम रोशन कर दिया। विद्यालय प्रबंधक रागिनी प्रिया मिश्रा सहित प्रधानाचार्य व अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को ढेरों बधाइयां दी। साथ ही रिधुलव की इस उपलब्धि का श्रेय उनके अध्यापकों और अभिभावक को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि रिधुलव आगे भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावक का नाम रोशन करता रहेगा। प्रबंधक रागिनी प्रिया मिश्रा व प्रधानाचार्या पुष्पा देवी जैसवाल ने रिधुलव के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!