
मंडी : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार अनुसूचित समाज से धोखा कर रही है। प्रदेश में भाजपा के राज्यसभा सासंद डा. सिंकदर को साथ लेकर अपना अनुसूचित समाज से प्रेम जता रही है, वहीं पर्दे के पीछे से अनुसूचित समाज की जड़े खोद रही है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता व पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कही। सोहन लाल ठाकुर नें कहां कि अनुसूचित समाज के डा. सिंकदर को राज्यसभा सासंद बना कर इस समाज से छल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मल्टीटास्क वर्कर भर्ती में अनुसूचित समाज के भेदभाव की सच्चाई सामने आ गई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोहनलाल ठाकुर ने भाजपा की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सासंद डा सिकंदर भी अपने समाज से छल करने पर उतर आए है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार अब जाते जाते मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती में अनुसूचित समाज को बाहर करने के जुगाड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित समाज को बाहर कर चहेते भर्ती करने के लिए शर्तों के हेरा फेरी की गई है। उन्होंने कहा कि मल्टीटास्क वर्कर भर्ती में शिक्षा विभाग में सामान्य वर्ग के लिए बनाई गई दरिद्रता श्रेणी को 5 अंक तय किए है। लोक निर्माण विभाग के अधीन होने वाली मल्टीटास्क वर्कर भर्ती में इ.डब्लयू.एस. श्रेणी को 2 अंक तय किए है। जबकि अनुसूचित समाज के लिए 1 अंक तय किया गया है। ताकि इस वर्ग को सीधे बाहर किया जा सके। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में मल्टीटास्क वर्कर भर्ती की बात हो या पुलिस भर्ती तथा जे.ए.ओ. आई.टी भर्ती जम कर फर्जीवाडे किए जा रहे है। ताकि अपने संबंधियों को भी भर्ती किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी के सीधे साधे दिखने वाले मुख्यमंत्री तो बड़े जुगाडू़ निकले है।
सोहन लाल ठाकुर नें आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के पहले से ही भर्ती मे चाहे पेपर लीक होने का मामला हो या नकल का धाधलिया खुलम खुला की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर की श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती में अनुसूचित समाज को पात्रता से बाहर करने के लिए ही नियमों में खेल खेला गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार ने बेरोजगारों से धोखा किया, सरकार के 4 वर्षो में ली गई परीक्षाओं में धांधली की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सरकार युवाओं के भविष्य से खेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस प्रकार की हरकतों से चहेतों को नौकरियां दिलाना चाहती है। इस तरह की घटनाओं ने बेरोजगार युवाओं से धोखा हुआ है। दूसरी ओर दिन प्रति दिन बेकाबू मंहगाई और बेरोगारी के कारण आमजन लोगों को भारी परेशानी आज झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के कार्यकाल में आयोजित की सभी तरह की भर्ती व चयन परीक्षा ऐसी नहीं है जो निष्पक्ष रूप से हुई और इसके चोरबाजारी नहीं हुई हो।

Author: Daily Himachal News
Post Views: 682
