
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सरकाघाट : जिला मंडी के सरकाघाट के प्रसिद्ध समाजसेवी व थौना वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रमोहन शर्मा की माता ईश्वरी देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। माता के निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। चंद्रमोहन शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां को याद किया और उनके स्नेह व आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। परिजनों के अनुसार स्वर्गीय ईश्वरी देवी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बैरा पिंगला में सोमवार सुबह 9 बजे किया जाएगा।
Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 55










