चौकी पंचायत गठन पर ग्रामीणों में खुशी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर का जताया आभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल की रोहांडा पंचायत से अलग होकर गठित नई चौकी पंचायत के गठन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी खुशी को साझा करने और आभार व्यक्त करने के लिए शनिवार को चौकी क्षेत्र के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सुंदरनगर स्थित कार्यालय में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर से मिला। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का चौकी पंचायत के गठन को स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि चौकी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से अलग पंचायत गठन की मांग चली आ रही थी। उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब चौकी पंचायत का गठन संभव हो पाया है।

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने नई पंचायत के गठन को मंजूरी दी है, जिसके लिए क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के आभारी हैं। सोहन लाल ठाकुर ने विश्वास जताया कि नई चौकी पंचायत बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!