Mandi News : बगस्याड में एक और दर्द*नाक कार हा*दसा, चालक की मौ*त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – गोहर (संजीव कुमार) : मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में कुछ ही घंटों के भीतर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। ताजा हादसा बगस्याड-शिकावरी सड़क पर आईपीएच रेस्ट हाउस के समीप देर रात पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेक राम (49) पुत्र स्वर्गीय शंकर दास, निवासी गांव सुनास, अपनी आल्टो कार (नंबर HP32B-0460) में सवार होकर बगस्याड से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह उस समय सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के नीचे एक क्षतिग्रस्त कार को देखा। संदेह होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार के पास जाकर देखा, तो अंदर नेक राम मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना परिजनों और जंजैहली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। मामले की पुष्टि एसपी मंडी विनोद कुमार ने की है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

वही, लगातार हो रहे सड़क हादसों से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!