मंडी : पांच दिवसीय राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता संपन्न, 33 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाडि़यों ने लिया भाग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी : भारतीय वुशू संघ और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 22वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता गुरुवार को मंडी के पड्डल मैदान में सम्पन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में जतिन लाल ने कहा कि वुशू खेल शारीरिक क्षमता को बेहतर करने के साथ साथ संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में सहायक है। वुशू न केवल एक खेल है, अपितू आज के दौर की जरूरत भी है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस खेल के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है, लेकिन वर्तमान दौर में देश की युवा पीढ़ी को यह कला सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज राज्य की युवा पीढ़ी इस खेल को अपनाकर प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में भाग ले रही हैख् जिसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश वुशू संघ की सराहना की। इस मौके उन्होंने विजेताओं को पदक भी वितरित किए। हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पी.एन. आजाद ने  मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर भारतीय वुशू संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहेल अहमद, हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष शिव पाल मनहंस, भारतीय वुशू संघ के उत्तरी क्षेत्र के समन्वयक सुदर्शन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!