
डेली हिमाचल न्यूज़ : देहरादून डेस्क
उत्तराखंड के देहरादून में हिमाचल प्रदेश के सीमांत थाना त्यूणी क्षेत्र में एक अनियंत्रित वाहन बुधवार को गहरी खाई में जा गिरा। जिस कारण वाहन में सवार दंपत्ति, दो अबोध बच्चों सहित कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। वही, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड जा रहा था।

इस हादसे में कार सवार 06 व्यक्तियों संजू, उम्र 35 वर्ष, सूरज, उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज, उम्र 25 वर्ष, सजंना पुत्री सविता देवी, उम्र 21 वर्ष, दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर, उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज, उम्र 5 वर्ष और सभी ग्राम सेंज, पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी थे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर, उम्र 36 वर्ष निवासी निवासी: ग्राम सेंज, पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया है।

Author: Daily Himachal News
