हिमाचल चुनावों को लेकर कांग्रेस इन Full Motion, पर्यवेक्षक को मिली नियुक्ति……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला : विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस फुल मोशन में आ गई है। इसके तहत कांग्रेस ने चुनावों को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बता दें कि हिमाचल के साथ गुजरात में भी चुनाव होने जा रहे हैं।

गुजरात के लिए अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा टीएस सिंह दियो व मिलंद दियोरा को पर्यवेक्षक लगाया गया है। वहीं आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बड़ी रैलियां और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर रणनीति तैयार कर सत्ता में वापसी करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!