HIMACHAL : कोटखाई में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 चोटिल, 1 की हालत नाजुक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक और बस हादसा हुआ है। कोटखाई तहसील में एचआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुई बस जरई से ठियोग जा रही थी कि सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक बच्चे की हालत नाजुक बताई गई है। थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया जा रहा है। कोटखाई समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बता दें कि पिछले कल शिमला के समीप हीरानगर में एचआरटीसी की शिमला-नगरोटा रूट की बस के खाई में गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई थी जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए थे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!