
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – सुंदरनगर
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री रहे राकेश जंवाल को एक बार फिर हिमाचल प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है यह बात गुरुवार सुबह करीब 8 बजे राकेश जंवाल ने सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। राकेश जंवाल ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश कोर कमेटी का उन्हें पुनः सदस्य नियुक्त किया गया है जिसके लिए वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन जी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सिद्धार्थन जी का आभार व्यक्त करते हैं।

राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका अच्छे से निर्वहन करेंगे और आगामी लोकसभा चुनावों हिमाचल प्रदेश मैं सभी चारों लोकसभा सीटें जीत कर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार फिर बनेगी। उन्होंने संगठन के सभी लोगों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बिहार से ही लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं. और केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों के घर-घर पहुंचाएं।

Author: Daily Himachal News
About The Author
