मंडी : बंदरो को भगाने के लिए किया फायर, युवक को जा लगी गोली, आरोपी गिरफ्तार…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

……..

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – गोहर : संजीव कुमार

……..

मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की ज्यूंनी घाटी के पटहनी गांव में एक व्यक्ति ने बगीचे में सेब खाने आए बंदरों पर बन्दूक से फायर किया तो बगीचे में आए एक युवक के शरीर मे गोली लग गई। युवक की बाजू में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डीएसपी हैडक्वाटर देवराज ने गोलीकांड होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोहर पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। बन्दूक से फायर करने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पटहनी गांव के व्यक्ति ने जब देखा कि बगीचे में बंदर आ गए हैं तो उसने बन्दूक निकाली और बंदरों को सेब बगीचे से भगाने के लिए फायर कर दिया। बगीचे से गुजर रहे क्षेत्र के एक स्थानीय युवक अजय निवासी गेर (जाछ) को बन्दूक से निकली गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोग व घायल युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नेरचौक मेडिकल कालेज उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। उधर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर बन्दूक कब्जे में ले ली है और बन्दूक चलाने वाले व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बन्दूक के लाइसेंस के बारे में भी छानबीन कर रही है।

डीएसपी हैडक्वाटर देवराज ने बताया कि घटना के सम्बंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!