मंडी : पंडोह की प्रियंका बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, इलाके में खुशी की लहर…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – पंडोह : विशाल

मंडी जिला के पंडोह की प्रियंका नेगी ने मात्र 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में असिस्टेंट प्रोफेसर जैसा बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका नेगी कॉमर्स की असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है। यह जानकारी उनके पिता कर्म जोर नेगी ने दी। प्रियंका नेगी के पिता हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर मानक मुख्य आरक्षी गुप्तचर विभाग बीएसएल पंडोह सिक्योरिटी मैं तनात हैं और माता गृहणी है। प्रियंका नेगी की प्रारंभिक शिक्षा सर्वाेदय पब्लिक स्कूल पंडोह से हुई और उसके बाद इनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में हुआ। यहां से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री हासिल की। प्रियंका नेगी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है। प्रियंका ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर बनना उनका सपना था और अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की। प्रियंका की नियुक्ति से परिवार सहित पूरे पंडोह क्षेत्र में खुशी की लहर है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!