किरतपुर-मनाली फोरलेन पर लगेगा मयूर रेस्टोरेंट के स्वाद का चटखारा, अलसू में नए फूड जंक्शन की शुरूआत…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

अगर आप मनाली की ओर सफर कर रहे हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं तो किरतपुर-मनाली फोरलेन पर डैहर के अलसू में क्षेत्र के प्रसिद्ध मयूर ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट के नए रेस्टोरेंट पर रूककर बेहतरीन खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। मयूर ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट ने सुंदरनगर के हराबाग के बाद अब अपने नए रेस्टोरेंट का शुभारंभ फोरलेन पर स्थित डैहर के अलसू में विधिवत तौर पर कर दिया है।

मयूर ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपने बेहतरीन खाने के स्वाद के लिए भी जाना जाता है। मयूर रेस्टोरेंट बीते कई वर्षों से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हराबाग में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लजीज व्यजनों का खजाना प्रस्तुत करता रहा है। अब मयूर ग्रुप ऑफ रेस्टोरेंट ने मयूर रेस्टोरेंट हराबाग के साथ अपना दूसरा फूड जंक्शन किरतपुर-मनाली फोरलेन हाइवे पर स्थित डैहर के अलसू में खोल दिया है। इस रेस्टोरेंट में भी पूर्व की भांति विभिन्न प्रकार के लजीज व्यजनों संग ग्राहकों को उच्च क्वालिटी की सुविधा उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि मयूर रेस्टोरेंट में साफ-सफाई को लेकर विशेष महत्व दिया जाता है। रेस्टोरेंट का फ्रेंडली स्टाफ खाने के साथ-साथ आपके हिमाचल दौरे को एक यादगार दौरा बनाता है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की पार्टियों के आयोजन को लेकर विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!