Search
Close this search box.

मंडी : गोबर से बने दीपक जलाईए और ग्रीन दीपावली मनाईए, 10 रूपए का मिल रहा है गोबर से बना एक दीपक…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

दीपों के पावन त्यौहार को हर कोई अपने ढंग से मनाना चाहता है। बहुत से लोग इस पर्व पर जमकर पटाखे फोड़ते हैं तो बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो ग्रीन दीपावली मनाने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों के लिए मंडी जिला के कोटली उपमंडल के चलोह गांव निवासी कर्ण सिंह एक बेहतरीन प्रॉडक्ट लेकर आए हैं। कर्ण सिंह ने गाय के गोबर से दीए बनाए हैं। बता दें कि कर्ण सिंह हिमाचल प्रदेश का गाय के गोबर से उत्पाद बनाने वाला पहला स्टार्ट-अप चला रहे हैं। श्री कामधेनू पंचगव्य उद्योग के नाम चलाए जा रहे इस स्टार्ट-अप में सभी प्रॉडक्ट गाय के गोबर से बनाए जाते हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में इनकी डिमांड उतनी नहीं लेकिन दूसरे राज्यों के लोग इन प्रॉडक्ट को काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

कर्ण सिंह ने बताया कि इस बार भी इन्हें गाय के गोबर से बनए दीपकों का ऑर्डर हरियाणा, दिल्ली और यूपी से मिला था। इन सभी जगहों पर 5 हजार के करीब दीए भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से इनकी डिमांड आई थी जिसे भी भेज दिया गया है। अब गृहजिला में भी कर्ण सिंह इन दीपकों को लोगों के लिए हर वर्ष उपलब्ध करवाते हैं। एक दीपक की कीमत 10 रूपए रखी गई है। गोबर के बने दीए मंडी शहर के इंदिरा मार्किट के आजीविका केंद्र में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!